हमारी कहानी
Medhira Wealth क्यों शुरू हुआ
देहरादून में ज़्यादातर लोग बचत करना चाहते हैं। कमी होती है ऐसे किसी जानकार की जो पास में हो, धैर्य से समझाए, एक ही सवाल दो बार पूछने पर भी न झुंझलाए, और बाज़ार गिरने पर भी फ़ोन उठाए।
Medhira Wealth इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए बना है। हम म्यूचुअल फंड वितरक हैं, यानी हमारा काम है यह समझना कि आपका पैसा किस लक्ष्य के लिए है, उसके हिसाब से सही विकल्प समझाना, कागज़ी काम में मदद करना और सालों तक आपके साथ बने रहना। हम खुद पैसा मैनेज नहीं करते और किसी रिटर्न का वादा नहीं करते, कोई भी ईमानदार व्यक्ति ऐसा वादा नहीं कर सकता।
हमारे निवेशकों में हर महीने SIP से बचत करने वाले नौकरीपेशा परिवार, ELSS से टैक्स बचाने वाले सरकारी कर्मचारी और शिक्षक, स्थिर आमदनी के लिए डेट फंड और बॉन्ड चुनने वाले रिटायर्ड लोग, और पलटन बाज़ार के आस-पास के छोटे कारोबारी शामिल हैं। कई लोग कार्यालय आते हैं, तो हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी या दिल्ली NCR के निवेशक फ़ोन, वीडियो कॉल और WhatsApp से जुड़े रहते हैं।